DDA Recruitment 2025: डीडीए में 1732 पदों पर बंपर भर्ती, 5 नवंबर तक करें आवेदन

By Vishal Singhania

Published on:

DDA Recruitment 2025: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने विभिन्न ग्रुप ए, बी और सी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1732 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर समेत कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

DDA Recruitment 2025 विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है:

  • डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए संबंधित विषय में डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन अनिवार्य है।
  • असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल में बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए।
  • लीगल असिस्टेंट के लिए एलएलबी डिग्री, जबकि प्लानिंग असिस्टेंट और आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के लिए प्लानिंग या आर्किटेक्चर में ग्रेजुएशन/डिप्लोमा जरूरी है।
  • प्रोग्रामर पद के लिए बी.टेक या एमसीए, और जूनियर इंजीनियर के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होना चाहिए।
  • सेक्शन ऑफिसर पद के लिए बी.एससी. बागवानी या कृषि में एमएससी, जबकि नायब तहसीलदार के लिए ग्रेजुएशन डिग्री आवश्यक है।
  • जूनियर ट्रांसलेटर को हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर डिग्री की जरूरत होगी।
  • असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए ग्रेजुएशन के साथ सेफ्टी ट्रेनिंग अनिवार्य है।
  • सर्वेयर को सर्वेक्षण में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए 12वीं पास और स्टेनो का ज्ञान, पटवारी के लिए ग्रेजुएशन, और जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के लिए 12वीं पास के साथ टाइपिंग स्किल जरूरी है।
  • इसके अलावा, माली और एमटीएस पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

DDA Recruitment 2025 उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

DDA Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के बाद होगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति दी जाएगी।

DDA Recruitment 2025 वेतन और अन्य लाभ

डीडीए द्वारा चुने गए उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही उन्हें अन्य भत्तों और सुविधाओं का भी लाभ मिलेगा।

DDA Recruitment 2025 आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवश्यक विवरण भरें, मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

दिल्ली विकास प्राधिकरण की यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है, क्योंकि यहां 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्री धारक तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal Singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं khabrivikas की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद