BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में 1121 पदों पर भर्ती शुरू, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

By Vishal Singhania

Published on:

BSF Recruitment 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने युवाओं के लिए शानदार नौकरी का अवसर प्रदान किया है। बीएसएफ की ओर से हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के 1121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यह भर्ती नोटिफिकेशन रोजगार समाचार (16 से 22 अगस्त 2025) में प्रकाशित किया गया था। इच्छुक उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

BSF Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ 12वीं कक्षा 60% अंकों के साथ पास करनी होगी। इसके अलावा, 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उनके पास दो साल का आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है। यह डिप्लोमा रेडियो, टेलीविजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स या डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसे विषयों में होना चाहिए।

वहीं, हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पद के लिए भी योग्यता लगभग समान रखी गई है। उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा 60% अंकों के साथ पास करनी होगी, जिसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स अनिवार्य विषय होने चाहिए। इसके अलावा, 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं यदि उन्होंने रेडियो, टेलीविजन, जनरल इलेक्ट्रॉनिक्स, सीओपीए, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, आईटी एंड ईएसएम, डेटा एंट्री ऑपरेटर, इक्विपमेंट मेंटेनेंस, कंप्यूटर हार्डवेयर या मैकेट्रॉनिक्स जैसे विषयों में आईटीआई डिप्लोमा किया हो।

BSF Recruitment 2025 आयु सीमा

बीएसएफ ने इन पदों के लिए आयु सीमा भी तय की है। सामान्य वर्ग (UR) के उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं ओबीसी वर्ग को 3 साल और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 5 साल की छूट दी गई है। यानी ओबीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष और एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 30 वर्ष तक मान्य है।

BSF Recruitment 2025 वेतनमान और सुविधाएं

बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल (RO और RM) पदों पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन मिलेगा। उनकी मासिक सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक तय की गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को बीएसएफ के अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी, जो उनकी सैलरी पैकेज को और अधिक लाभकारी बनाएंगी।

BSF Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

बीएसएफ भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देना होगा। इसके बाद उन्हें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के लिए बुलाया जाएगा। सफल उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके अलावा, उम्मीदवारों को डिक्टेशन टेस्ट और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट भी पास करना होगा। आखिर में मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा।

BSF Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणीवार तय किया गया है। सामान्य (UR), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के साथ 59 रुपये सीएससी चार्ज देना होगा। जबकि एससी, एसटी, महिला, विभागीय उम्मीदवारों और एक्स सर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से मुक्त रखा गया है। हालांकि, उन्हें सीएससी चार्ज का भुगतान करना होगा।

BSF Recruitment 2025 आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद पासवर्ड बनाकर लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के बाद मांगी गई सभी जानकारियां भरनी होंगी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal Singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं khabrivikas की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद