Delhi Police Recruitment: दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के 552 पदों पर भर्ती, 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

By Vishal Singhania

Published on:

Delhi Police Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में कुल 552 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Delhi Police Recruitment आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा कार्यक्रम

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन में किसी प्रकार की गलती सुधारने के लिए 23 से 25 अक्टूबर 2025 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध होगी। आयोग के अनुसार, इस भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा (CBT) दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा करें ताकि आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके।

Delhi Police Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है, जिसमें साइंस और मैथ्स विषय शामिल हों। इसके अलावा मैकेनिक-कम-ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदकों के पास कंप्यूटर में अच्छा ज्ञान होना चाहिए, जिसमें 15 मिनट में 1000 की स्ट्रोक्स की इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग स्पीड अनिवार्य है। साथ ही एमएस ऑफिस, प्रिंटिंग और अन्य बेसिक कंप्यूटर फंक्शंस का ज्ञान आवश्यक है।

Delhi Police Recruitment आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष रखी गई है। हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Delhi Police Recruitment वेतनमान और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को 25,500 से 81,100 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा। यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के आधार पर तय किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी पैकेज का अवसर मिलेगा।

Delhi Police Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए तय किया गया है। जबकि महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से नि:शुल्क रखा गया है।

Delhi Police Recruitment चयन प्रक्रिया

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में होगी। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा, ट्रेड/कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

Delhi Police Recruitment आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अगर उम्मीदवार ने पहले कभी एसएससी का फॉर्म नहीं भरा है, तो उन्हें “Login or Register” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी बेसिक डिटेल्स भरनी होंगी। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद जनरेट किए गए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें।

अब “Head Constable Male and Female in Delhi Police Examination, 2025” लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें। मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही दर्ज करें, सिग्नेचर और लाइव फोटो अपलोड करें। कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें। अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।

Vishal Singhania

नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम विशाल कुमार है और मैं भारत का रहने वाला हूँ। मैंने 2022 में ब्लॉगिंग शुरू की। मुझे वित्त और व्यवसाय के बारे में लिखने या किसी को बताने का बहुत शौक है। अब मैं khabrivikas की मदद से आपको बिजनेस, फाइनेंस और कई अन्य चीजों से जुड़ी हर जानकारी बताने के लिए तैयार हूं। धन्यवाद